अध्यापन कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन
जमुई : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल जमुई के प्रांगण में भागलपुर प्रक्षेत्र के निदेशक कमल किशोर सिन्हा की देखरेख में विज्ञान व अंग्रेजी विषय से संबंधित अध्यापनकला को व भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय अध्यापन कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ भागलपुर प्रक्षेत्र के निदेशक कमल किशोर सिन्हा, […]
जमुई : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल जमुई के प्रांगण में भागलपुर प्रक्षेत्र के निदेशक कमल किशोर सिन्हा की देखरेख में विज्ञान व अंग्रेजी विषय से संबंधित अध्यापनकला को व भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय अध्यापन कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ भागलपुर प्रक्षेत्र के निदेशक कमल किशोर सिन्हा, डीएवी पब्लिक स्कूल मथुरापुर के प्राचार्य कुंवर सिंह, डीएवी हवेली खड़गपुर के प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह, डीएवी जमुई के प्राचार्य डा शशिकांत दूबे, डीएवी एनटीपीसी कहलगांव के प्राचार्य मुकेश कुमार सिंह व संजय कुमार अंबष्टा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया
. मौके पर निदेशक श्री सिन्हा ने कहा कि बदलती शिक्षा प्रणाली व नये शैक्षणिक प्रतिमानों के अनुरूप अपनी शिक्षण कला को ढालना समय की आवश्यकता व विवशता भी है. इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इस स्तर की कार्यशाला की प्रासंगिकता व भी बढ़ जाती है. इस दौरान विज्ञान व अंग्रेजी विषय से संबंधित प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्तर की अलग-अलग कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें भागलपुर प्रक्षेत्र के नौ डीएवी विद्यालय के लगभग 120-125 शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया.
वहीं विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आये वरीय व अनुभवी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षु शिक्षकों को अध्यापन के कई बेहतरीन टिप्स भी बताये. कार्यशाला के समापन के पश्चात सभी प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर अंग्रेजी विषय में शिक्षक सुश्री गीता मोईजी, हीरा सिंह, रफत जहान खानम, डीएस ठाकुर, गोपाल प्रसाद जायसवाल, एनआर नायक, रुबी कुमारी व विज्ञान विषय में निशा भारती तथा प्रेमलता आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










