19 जोड़ी ट्रेनें रद्द मुसीबत. रेलवे ट्रैक के नीचे लगी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पाटलिपुत्र ट्रेन नहीं जायेगी धनबाद, कई ट्रेनों के बदले गये रूट, यात्री रहे परेशान. झाझा : झारखंड राज्य के धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे खंड के बीच 35 किमी तक कि रेलवे पटरी के नीचे आग लग जाने की वजह से रेलवे बोर्ड ने कुल 26 जोड़ी ट्रेन में से 19 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया. इसमें […]
विज्ञापन
पाटलिपुत्र ट्रेन नहीं जायेगी धनबाद, कई ट्रेनों के बदले गये रूट, यात्री रहे परेशान.
झाझा : झारखंड राज्य के धनबाद-चंद्रपुरा रेलवे खंड के बीच 35 किमी तक कि रेलवे पटरी के नीचे आग लग जाने की वजह से रेलवे बोर्ड ने कुल 26 जोड़ी ट्रेन में से 19 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया. इसमें पांच जोड़ी ट्रेन किउल-झाझा रेलखंड पर चलने वाली हैं जिसे अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों के रूट बदल दिये गये हैं.
ट्रेन के रूट बदलने या फिर रद्द रहने की वजह से तीन महीने पूर्व सीट आरक्षित करा चुके यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रद्द या रूट डायवर्ट 14 जून से प्रभावी हो गयी. झाझा-किउल रेल खंड पर चलनेवाली रांची-जयनगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18605 व 18606 अप व डाउन, रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18603 व 18604 अप व डाउन, दरभंगा-हैदराबद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 17005 व 17006 अप व डाउन, दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 17007 व 17008 अप व डाउन,
रांची-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18629 व 18630 अप व डाउन ट्रेन को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया. जबकि हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18621 व 18622 अप व डाउन ट्रेन को चित्तरंजन-आसनसोल-भोजूडीह-चंडी पहाड़ होते हुए बोकारो, रांची तक जायेगी. यह ट्रेन अब धनबाद नहीं जायेगी. हटिया-गिराखपुर मौर्या एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15027 व 15028 अप व डाउन ट्रेन प्रधानखनता-गोमो-धनबाद होकर रांची जायेगी.
35 किमी के दायरे में लगी है आग
इस बाबत स्टेशन प्रबंधक एमके मिश्रा ने बताया कि धनबाद-चंद्रपुरा स्टेशन के बीच 34 किमी तक रेलवे लाइन के नीचे आग लगी हुई है. इस कारण रेलवे बोर्ड को ऐसा निर्णय लेना पड़ा. उन्होंने बताया कि इस 34 किमी की दायरा में छह स्टेशन व सात हाॅल्ट हैं. सभी को बंद कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक यह व्यवस्था रहेगी.
कहते हैं धनबाद मंडल डीआरएम : धनबाद रेल मंडल डीआरएम एमके अखोरी ने बताया कि अगले आदेश तक ट्रेन रद्द रहेगी. जिन रेलयात्रियों ने पूर्व में अपनी सीट आरक्षित करा लिए थे सभी रिफंड हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










