ट्रक के धक्के से कपड़ा व्यवसायी की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हादसा. एक घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार झाझा-जमुई मुख्य पथ के सोहजना के पास ट्रक के धक्के से कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. झाझा : थाना क्षेत्र के झाझा- जमुई मुख्य पथ पर गिट्टी से लदा ट्रक तेज गति से जा रहा था. सोहजना के पास ट्रक अनियंत्रित हो […]
विज्ञापन
हादसा. एक घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार
झाझा-जमुई मुख्य पथ के सोहजना के पास ट्रक के धक्के से कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.
झाझा : थाना क्षेत्र के झाझा- जमुई मुख्य पथ पर गिट्टी से लदा ट्रक तेज गति से जा रहा था. सोहजना के पास ट्रक अनियंत्रित हो कर बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में छापा गांव के बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी जयप्रकाश बरनवाल की मौत हो गयी जबकि बाइक पर सवार अरविंद यादव घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया . जहां जयप्रकाश बरनवाल ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जयप्रकाश को सिर में गहरी चोट लगी थी.
जयप्रकाश बरनवाल के परिजन ने बताया कि वह झाझा में रहकर कपड़ा का व्यवसाय करता है.वह अपने घर छापा से कुछ सामान लेकर झाझा स्थित अपनी दुकान आ रहा था कि उक्त स्थल पर घटना हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंचे झाझा पुलिस ने ओवरलोडेड गिट्टी लदा ट्रक संख्या बीआर 01 जीबी 7541 को जब्त कर लिया .चालक ने घटना के बाद ट्रक को कुछ दूर ले जाकर सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया .लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया व पुलिस ने हवाले कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










