IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

Updated:
विज्ञापन
IRCTC Scam Decision come today Lalu family

IRCTC से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई आज

IRCTC Scam: IRCTC घोटाला मामले में लालू परिवार के लिए बड़ा फैसला शुक्रवार को आ सकता है. आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी.

विज्ञापन

IRCTC Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुनवाई होगी. कोर्ट आज लालू परिवार से जुड़ा बड़ा फैसला सुना सकता है. पूर्व सीएम लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दाखिल की गई थी. ऐसे में आज कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है.

इससे पहले 6 मई को हुई थी सुनवाई

6 मई को इससे पहले मामले में सुनवाई हुई थी. उस वक्त कोर्ट ने फैसला टाल दिया था. अंतिम संमय में कोर्ट ने इसे टालते हुए 22 मई को फैसला देने की बात कही थी. कोर्ट पहले ही आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी कर चुकी थी और फैसला सुरक्षित रखा गया था. लेकिन आज मामले कोई अहम फैसला सुनाया जा सकता है.

लालू प्रसाद ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

सूत्रों के मुताबिक, लालू परिवार ने निचली अदालत के अक्टूबर 2025 के उस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे. दूसरी ओर ईडी ने इस याचिका का जोरदार विरोध करते हुए दावा किया है कि उनके पास इस मामले से जुड़े ‘पुख्ता सबूत’ मौजूद हैं.

जानिए पूरा मामला

सीबीआई और ईडी के अनुसार, यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद 2004 से 2009 के दौरान केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे. आरोप है कि उनके कार्यकाल में आईआरसीटीसी के तहत रांची और पुरी स्थित दो होटलों के टेंडर में भारी अनियमितताएं हुईं. इन होटलों और उनसे जुड़ी जमीनों को नियमों की अनदेखी करते हुए निजी कंपनियों को पट्टे पर दिया गया, जिससे कुछ कंपनियों को अनुचित फायदा पहुंचा.

ईडी का मानना है कि इस पूरी प्रक्रिया में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी शामिल है, जिसकी कड़ियां अब धीरे-धीरे खुल रही हैं. जबकि बचाव पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है. अब ऐसे में इंतजार आज कोर्ट के फैसले का किया जा रहा है.

Also Read: अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध के लिए देना पड़ेगा एक्स्ट्रा पैसा, जानिए महंगा होने की वजह

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन