अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध के लिए देना पड़ेगा एक्स्ट्रा पैसा, जानिए महंगा होने की वजह

Updated:
विज्ञापन

सुधा दूध

Milk Price Hike: बिहार में अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सुधा दूध महंगा होने वाला है. बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (कम्फेड) की ओर से तैयारी कर ली गई है. संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक नई दरें लागू हो सकती हैं.

विज्ञापन

Milk Price Hike: बिहार और झारखंड में करोड़ों कंज्यूमर्स की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. पेट्रोल-डीजल के बाद अब सुधा दूघ के दाम में बढ़ोतरी होने वाली है. बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (कम्फेड) ने दूध के साथ-साथ दूध से बने अन्य उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है. इस तरह से सिर्फ अमूल या मदर डेयरी के कस्टमर नहीं बल्कि सुधा दूध के कस्टमर की परेशानी भी बढ़ने वाली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कब से लागू होंगे नए रेट?

जानकारी के मुताबिक, सुधा दूध के नए रेट सोमवार से लागू हो सकते हैं. नई दरों की माने तो, 2 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इस फैसले से कंज्यूमर्स के बीच महंगाई का बोझ बढ़ने वाला है लेकिन दूध उत्पादक किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है. किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में कम्फेड 2 से 3 रुपए 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर ही है.

सुधा दूध के अलावा दूसरे प्रोडक्ट के दाम में भी बढ़ोतरी

बताया जा रहा है कि पशु संसाधन विभाग के सचिव से कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अप्रूवल मिल गया है, जिसके बाद ही नए रेट को अंतिम रूप दिया जाएगा. नई दरें लागू होने के बाद सुधा दूध के साथ-साथ इसके अन्य प्रोडक्ट जैसे कि दही, पनीर, लस्सी, मट्ठा और घी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, पिछले साल भी मई महीने में ही सुधा दूध के कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. लेकिन फिर सितंबर महीने में दाम घटे भी थे.

इतना देना पड़ सकता है एक्स्ट्रा पैसा

नए रेट की माने तो, सुधा गोल्ड 67 रुपये में मिलेगा. इसके अलावा सुधा शक्ति 59 रुपये, गाय का दूध 56 रुपये, सुधा हेल्दी 54 रुपये, टोंड मिल्क 54, चाय स्पेशल दूध 52 रुपये का हो सकता है. इससे पहले अमूल दूध और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी.

क्यों बढ़े हैं सुधा दूध के दाम?

दूध के दाम बढ़ने को लेकर वजह कम्फेड के एजीएम की ओर से यह बताई जा रही है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. इस वजह से पैकेजिंग मैटेरियल के दाम भी बढ़े हैं. इसके साथ ही प्रोसेसिंग और स्टीम जनरेशन के रेट भी बढ़े हैं. इसके अलावा दूध लाने से लेकर इसके सप्लाई का लॉजिस्टिक्स खर्च भी बढ़ा है, जिस वजह से दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई.

Also Read: बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, अगले तीन दिनों तक राहत नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन