IRCTC/Indian Railway Latest : छठ तक बिहार-झारखंड के इन ट्रेनों में नहीं है Confirm Ticket, यात्री परेशान

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Nov 2020 9:56 AM

विज्ञापन

IRCTC Indian Railway Latest news : इंडियन रेलवे ने बुधवार को टाटा-छपरा 08181 पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का एनाउंस किया था. देर रात में ही इस ट्रेन की फिडिंग रेलवे ने कर दी. इसके साथ ही देर रात से ही ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गयी. मारामारी के बीच घंटे भर में ही माह के अंत तक हर श्रेणी में टिकट फुल हो गयी.

विज्ञापन

IRCTC/Indian Railway Latest News : इंडियन रेलवे ने बुधवार को टाटा-छपरा 08181 पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन का एनाउंस किया था. देर रात में ही इस ट्रेन की फिडिंग रेलवे ने कर दी. इसके साथ ही देर रात से ही ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गयी. मारामारी के बीच घंटे भर में ही माह के अंत तक हर श्रेणी में टिकट फुल हो गयी. अब ट्रेनों में यात्री वेटिंग टिकट भी नहीं ले सकते है. सुबह जब यात्री टिकट लेने पहुंचे तो उन्हें सीट फूल की जानकारी मिलने के बाद उनका सिर चकरा गया.

ट्रेनों में सीट का यह हालात देख यात्रियों को फिर एक बार परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. दरअसल रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग व जरूरत की हिसाब से ट्रेनों का एनाउंस किया था. एनाउंमेंट के बाद यात्री राहत में थे. टिकट के दाम में भी बढ़ोतरी की गयी थी. बड़ी संख्या में यात्री सुबह का इंतेजार करने लगे कि वह काउंटर टिकट लेंगे. लेकिन, घंटे भर में ही ट्रेनों में सीट भर गयी. हालांकि 08182 छपरा टाटा एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए सीट अभी उपलब्ध हैं.

बुकिंग कराने आये बघनगरी निवासी राजू मिश्र ने कहा कि टाटा में परिवार के लोग रहते है. ट्रेन के एनाउंसमेंट के बाद टिकट लेने पहुंचे थे. लेकिन, यहां टिकट नहीं मिला. निराशा हाथ लगी. खबड़ा निवासी अजय ओझा ने कहा कि बेटा टाटा में एक निजी कंपनी में कार्यरत है. छठ में आने का विचार था. अब संभव नहीं है

टाटा में बड़ी संख्या में रहते है शहरवासी- टाटा में बड़ी कंपनी व प्लांट सहित रोजगार की बेहतर व्यवस्था है. इसको लेकर शहर के बड़ी संख्या में लोग टाटा सहित रूट के अय क्षेत्रों में कार्यरत है. सभी को होली में आने की प्लानिंग थी. लेकिन, कोरोना को लेकर रूके थे. इसके बाद अचानक लॉकडाउन हो गया. फिर सब वहीं फंसे रहे. उन्हें मुजफ्फरपुर की ट्रेन नहीं मिल रही थी. जिन लोगों ने रात में अपनी आने की प्लानिंग कर टिकट बूक की. उन्हें टिकट मिल सका

ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति-

गाड़ी संख्या 08181 टाटा छपरा एक्सप्रेस

दिनांक एसी टू@एसी थ्री@स्लीपर@टू एस

12 नवंबर @ रिग्रेट@ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट

13 नवंबर @ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट

16 नवंबर@ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट

17 नवंबर @ रिग्रेट@ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट

19 नवंबर @ रिग्रेट@ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट

20 नवंबर @ रिग्रेट@ रिग्रेट @ रिग्रेट @ रिग्रेट

Also Read: IRCTC/Indian Railways News : दीपावली- छठ पूजा में झारखंड से होकर गुजरेंगी दर्जन भर स्पेशल ट्रेन, चेक कीजिए पूरी लिस्ट…

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन