IRCTC/Indian Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब पटना स्टेशन पर यात्रा के दौरान नहीं ढ़ोना पड़ेगा समान ! जानें रेलवे के नए फैसले के बारे में...

Updated at : 24 Jan 2021 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब पटना स्टेशन पर यात्रा के दौरान नहीं ढ़ोना पड़ेगा समान ! जानें रेलवे के नए फैसले के बारे में...

IRCTC Indian Railway Latest News : ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. रेल यात्रियों को अब घर से रेलवे स्टेशन सामान लाने- ले जाने की जरूरत नहीं है. रेलवे खुद इसकी व्यवस्था करने जा रही है. देशभर में इस सुविधा को सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे के पटना पहला जंक्शन होगा, जहां से यह सेवा शुरू होगी.

विज्ञापन

IRCTC News : ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. रेल यात्रियों को अब घर से रेलवे स्टेशन सामान लाने- ले जाने की जरूरत नहीं है. रेलवे (Railway) खुद इसकी व्यवस्था करने जा रही है. देशभर में इस सुविधा को सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के पटना पहला जंक्शन होगा, जहां से यह सेवा शुरू होगी.

रेलवे ने बताया कि नए फैसले से ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक पहुंचाने की चिंता से छुटकारा मिलेगा, साथ ही कुलियों से रेट को लेकर किचकिच भी नहीं होगी. अब रेलवे ही आपका सामान घर से बर्थ और दूसरे शहर तक पहुंचाएगा. पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल ने इस नई सुविधा को मंजूरी दी है.

रेल सूत्रों के अनुसार दानापुर मंडल से इसे शुरू करने की जिम्मेदारी एजेंसी बुक एंड बैगेज्स डॉट कॉम को मिली है. फरवरी के अंतिम हफ्ते तक पटना में इसकी शुरुआत होगी.

कैसे होगी लगेज की बुकिंग- यात्रियों को एजेंसी के ऐप और वेबसाइट पर बुकिंग का विकल्प होगा. ऐप एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड़ करना होगा. बैग के साइज, वजन और दूसरी जानकारी देनी होगी. इसके अनुसार शुल्क लगेगा. शुल्क स्टेशन से दूरी और वजन के हिसाब से तय होगा. इसके लिए अधिकतम दूरी 50 किलोमीटर और सबसे कम रेट 125 रुपये होगा.

10 किमी की दूरी और न्यूनतम 10 किलो के बैग का एक साइड का शुल्क 125 रुपये होगा. बर्थ तक सामान ले जाने के लिए कुली का निर्धारित शुल्क भी लगेगा. एक से अधिक (अधिकतम पांच) लगेज होगा तो पहले लगेज का शुल्क 125 रुपये और बाकी के लिए 50-50 रुपये शुल्क होगा. लगेज की रैपिंग और सेनेटाइजेशन की सुविधा भी एजेंसी देगी. जीपीएस सिस्टम से आप अपने सामान की ट्रैकिंग कर सकेंगे, साथ में सामान का बीमा भी मिलेगा.

Also Read: Bihar News : 15 साल सफर के बाद विधानसभा पहुंचा था ‘हाथी’, अब JDU ने मायावती को दिया करारा झटका

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन