ePaper

Indian Railways/IRCTC/Train News : जयनगर-भागलपुर के बीच 25 से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये समय तालिका

Updated at : 21 Jan 2021 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways/IRCTC/Train News : जयनगर-भागलपुर के बीच 25 से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिये समय तालिका

यात्रियों की सुविधा के लिए जयनगर से भागलपुर के बीच 25 जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी.

विज्ञापन

पटना. यात्रियों की सुविधा के लिए जयनगर से भागलपुर के बीच 25 जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी.

वहीं, पोरबंदर–मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 21 जनवरी से होगा. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 जनवरी व 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल का परिचालन 26 जनवरी से शुरू होगा. जयनगर-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलने से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल जयनगर से प्रतिदिन 20.30 बजे खुलकर 05.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी. 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल भागलपुर से 07.50 बजे खुलकर 16.05 बजे जयनगर पहुंचेगी.

पोरबंदर-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन आज से

09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार से प्रत्येक गुरुवार व शुक्रवार को पोरबंदर से, जबकि 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी से प्रत्येक रविवार व सोमवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी.

09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर पोरबंदर से 19.40 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर 18.09 बजे पहुंचेगी. 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर मुजफ्फरपुर से 15.15 बजे प्रस्थान कर पोरबंदर से 13.45 बजे पहुंचेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन