ePaper

बिहार में NIA और INCOME TAX की छापेमारी, पटना और भागलपुर में रेड से मची खलबली, पढ़िए पूरी जानकारी..

Updated at : 08 Feb 2024 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
NIA

NIA

बिहार में गुरुवार को एनआइए और इनकम टैक्स की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गयी. एकसाथ पटना और भागलपुर में ये रेड चली. एनआइए ने भागलपुर में प्रखंड प्रमुख के घर को खंगाला तो आयकर विभाग की टीम ने पटना और भागलपुर में छापेमारी की.

विज्ञापन

बिहार में गुरुवार को जांच एजेंसियाें ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. राजधानी पटना में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की तो वहीं भागलपुर में भी इनकम टैक्स की रेड हुई. जबकि भागलपुर में ही एनआइए ने भी छापेमारी की. ये तीन कार्रवाई पूरे दिन सुर्खियों में बनी रही. आयकर विभाग और एनआइए ने अहले सुबह ही तमाम ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी थी. भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर तो पटना में उर्मिला इंफोटेक के मालिक के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड हुई. वहीं भागलपुर में रंगरा चौक प्रखंड के प्रमुख के घर पर एनआइए की टीम ने दबिश डाली.

पटना में इनकम टैक्स की रेड

बिहार में गुरुवार तो इनकम टैक्स और एनआइए ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की. पहली सूचना राजधानी पटना से सामने आयी जहां उर्मिला इंफोटेक के मालिक अविनाश कुमार सिंह के दो ठिकानों पर एकसाथ आयकर विभाग की टीम ने दबिश डाली. खाजपुरा स्थित अविनाश कुमार सिंह के आवास और पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित टेक्नोलॉजी पार्क के कार्यालय में एकसाथ छापेमारी शुरू हो गयी जिससे खलबली मची रही.

Also Read: पटना में इनकम टैक्स की रेड, उर्मिला इंफोटेक के मालिक अविनाश कुमार सिंह के आवास और दफ्तर में छापेमारी
भागलपुर में भी इनकम टैक्स की रेड

इधर, भागलपुर में भी आयकर विभाग की टीम ने अहले सुबह आकर ही छापेमारी शुरू कर दी. बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव के घर पर इनकम टैक्स की टीम पहुंची थी. इनकम टैक्स की एक टीम पटना से भागलपुर पहुंची और अहले सुबह ही शंकर यादव के घर में रेड मारा. खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी रही. अंदर इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही थी जबकि बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहे. छापेमारी के दौरान पहले नोट गिनने वाली मशीन मंगायी गयी. बाद में एक खाली बक्सा भी मंगवाया गया. जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि अंदर मोटा कैश बरामद किया गया होगा. हालांकि आयकर विभाग ने इसपर अभी कोई खुलासा नहीं किया है.

Also Read: IT Raid Bihar: भागलपुर में इनकम टैक्स की रेड, प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव के घर पर आयकर की छापेमारी
भागलपुर में NIA की दबिश

गुरुवार को भागलपुर में एनआइए की टीम ने भी दबिश डाली. पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा चौक प्रखंड के प्रमुख मोती यादव के घर पर एनआइए की टीम सुबह 4 बजे के करीब पहुंच गयी. एनआइए की टीम हाउस सर्च वारंट साथ लेकर आयी थी. मोती यादव के पूरे घर को खंगाला गया. वहीं करीब 10 घंटे तक की छापेमारी के बाद एनआइए की टीम लौट गयी. स्थानीय पुलिस भी इस दौरान मौके पर मौजूद रही. जबकि मोती यादव उस समय घर में मौजूद नहीं थे. उनकी पत्नी और भाई की मौजूदगी में एनआइए ने घर को खंगाला. ये सभी छापेमारी एकसाथ ही बिहार में गुरुवार को चलती रही.

Also Read: बिहार: भागलपुर में NIA की छापेमारी, रंगरा प्रखंड के प्रमुख मोती यादव के घर को खंगाला, जानिए पूरा मामला..

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन