बिहार: भागलपुर में NIA की छापेमारी, रंगरा प्रखंड के प्रमुख मोती यादव के घर को खंगाला, जानिए पूरा मामला..
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2024 1:44 PM
भागलपुर में NIA की टीम ने गुरुवार को दबिश डाली. एनआइए की टीम अहले सुबह 4 बजे के करीब रंगरा के प्रमुख मोती यादव के घर पर पहुंची और छापेमारी की.
अंजनी कुमार कश्यप, नवगछिया: भागलपुर में NIA ने गुरुवार को दबिश डाली है. एनआइए की टीम अहले सुबह पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा पहुंची जहां प्रखंड के प्रमुख मोती यादव के घर पर छापेमारी की गयी. एनआइए की टीम मोती यादव के घर में सुबह 4 बजे ही प्रवेश कर गयी. वहीं करीब 1 बजे तक एनआइए की टीम मोती यादव के घर में मौजूद रही. जानकारी मिली है कि मोती यादव के खिलाफ एनआइए में केस दर्ज किया गया था. इसी सिलसिले में हाउस सर्च का वारंट लेकर एनआइए की टीम पहुंची थी. छापेमारी के दौरान मोती यादव घर में मौजूद नहीं थे.
(खबर अपडेट की जा रही है..)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










