Bihar News: झंडापुर के अरसंडी में डायन कहकर महिला को पीटा, अधमरा कर छोड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2021 12:30 PM

विज्ञापन

Bihar News राजा ने कट्टा की बट से, सदानंद ने लाठी से, समतोला देवी ने बाल पकड़ कर और राहुल ने लाठी से उसकी पिटाई की. इस दौरान वे लोग कह रहे थे तुम डायन हो. तुमने हमारे घर प्रेत भेजा है.

विज्ञापन

Bihar News: झंडापुर पूरब पंचायत के अरसंडी गांव के वार्ड नंबर 04 में कुछ लोग ने वेदानंद मंडल की पत्नी कविता देवी को डायन बता पीट‐पीट कर अधमरा कर दिया. पीड़िता के पति ने बिहपुर थाना में प्रथमिकी दर्जŽ कराने के लिए आवेदन दिया है. उसने गांव के ही राजा कुमार, समतोला देवी, सदानंद मंडल व राहुल कुमार को आरोपित बनाया है.

आवेदन में कहा गया है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे महिला घर के पास चापाकल पर थी. वहां पर आरोपित ने आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. राजा ने कट्टा की बट से, सदानंद ने लाठी से, समतोला देवी ने बाल पकड़ कर और राहुल ने लाठी से उसकी पिटाई की. इस दौरान वे लोग कह रहे थे तुम डायन हो. तुमने हमारे घर प्रेत भेजा है.

पति ने बचाने का प्रयास किया तो राजा ने कट्टा लेकर उसे मारने दौड़ा. आरोपित कह रहे थे कि इस डायन को जान से मार देंगे. जब महिला अधमरी हो गयी तो आरोपित वहां से भाग गये. इधर थाना राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन