विमान सेवा पर कुहासे का असर, विजिबिलिटी कम रहने से इंडिगो की पटना-बेंगलुरु फ्लाइट रही कैंसिल

Published at :11 Dec 2020 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
विमान सेवा पर कुहासे का असर, विजिबिलिटी कम रहने से इंडिगो की पटना-बेंगलुरु फ्लाइट रही कैंसिल

सुबह में 800 से एक हजार के बीच विजिबिलिटी के ऊपर नीचे होने के कारण 11 बजे के बाद पहली लैंडिंग हुई.

विज्ञापन

पटना. एयरपोर्ट के आसपास गुरुवार की सुबह विजिबिलिटी बुधवार की तुलना में बेहतर रहने के बावजूद विमानों की आवाजाही में बहुत सुधार नहीं दिखा.

सुबह में 800 से एक हजार के बीच विजिबिलिटी के ऊपर नीचे होने के कारण 11 बजे के बाद पहली लैंडिंग हुई.

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8719 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी जो 3.33 घंटा देरी से दोपहर 11.18 में लैंड हुई. इसके साथ अन्य 13 फ्लाइटें भी पटना एयरपोर्ट पर देर से आयीं और गयीं.

जो विमान दो-तीन घंटे देर आये और गये उनके यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी. उनमें से कई ने देरी को लेकर हंगामा भी किया.

यात्रियों के अधिक भीड़ के कारण टर्मिनल में प्रवेश के समय उन्हें लंबी कतार में लगना पड़ा जो पिक ड्रॉप एरिया तक पहुंच गया था.

सिक्यूरिटी होल्ड एरिया में क्षमता से अधिक यात्रियों के होने की वजह से बैठने के लिए भी उन्हें जगह ढूंढ़नी पड़ रही थी.

देरी से उड़ेे विमान

फ्लाइट देरी (घंटा)

  • SG247 3.42

  • SG8720 3.35

  • G8516 2.54

  • SG3724 2.45

  • G8158 1.53

  • SG2722 1.40

  • 6E634 1.33

  • G8132 1.20

  • 6E5374 1.05

  • G8273 0.47

  • SG767 0.32

  • 6E2764 0.26

  • G8924 0.22

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन