Bihar Weather: सावधान! बिहार में आग उगलेगा आसमान, मौसम विभाग ने लू को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से गर्मी का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार जून के महीने में राज्य भर में पछुआ हवा चलेगी. इस कारण से भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है.
Bihar Weather News : जून के महीने में बिहार लगातार पछुआ हवा की चपेट में रहेगा. आइएमडी का पूर्वानुमान है कि इस महीने में दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं बरसात सामान्य से कम होगी. माॅनसून बिहार में कब आयेगा, इस संदर्भ में अभी तक औपचारिक तिथि घोषित नहीं की गयी है. दो से चार जून तक बिहार के विशेष रूप से उत्तरी बिहार में लू चलने की आशंका है. यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है. इधर, गुरुवार को राज्य में जबरदस्त गर्मी महसूस की गयी. इसके चलते खगड़िया, सबौर, मोतिहारी , पूर्णिया, फॉरबिसगंज और कटिहार में लू दर्ज की गयी.
गुरुवार को खगड़िया में 42.4 , सबौर में 42, मोतिहारी में 41.5 ,पूर्णिया में 41, फारबिसगंज में 40.2 और कटिहार में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. पटना सहित 13 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. औसतन पूरे प्रदेश में उच्चतम और न्यूनतमत तापमान सामान्य से अधिक ही रहा है.
इधर आइएमडी पटना ने मई की मौसम गतिविधियों की रिपोर्ट जारी की है. इसमें कहा गया है कि मई में सात दिन लू चली. इस माह प्रदेश का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान गया और डेहरी में 39.1 और सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डेहरी में ही दर्ज किया गया. पूरे माह सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री मोतिहारी में दर्ज किया गया है. इस महीने प्रदेश में सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 74.8 मिलीमीटर सुपौल् में दर्ज हुई, जबकि सबसे कम बारिश गया में केवल 1.4 मिलीमीटर दर्ज की गयी है.
Also Read: बिहार: आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी में खुलेंगे आठ नए सेंटर, सिलेबस तैयार करने के लिए बनेगी कमेटी
-
राजधानी पटना में मई महीने में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी है.
-
पटना शहर का औसत अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
-
पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 21 मई को 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




