ePaper

Bihar News: पुलिस के सामने महिला थाना परिसर में भिड़े पति-पत्नी, चले लात-घूंसे और फटे नाक व मुंह

Updated at : 22 Nov 2021 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पुलिस के सामने महिला थाना परिसर में भिड़े पति-पत्नी, चले लात-घूंसे और फटे नाक व मुंह

Bihar News थाना परिसर में मारपीट के मामले में महिला थानाध्यक्ष कुमारी सहचरी के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ.

विज्ञापन

Bihar News: महिला थाना परिसर इन दिनों मारपीट का अड्डा बनता जा रहा है. दो दिनों में लगातार दूसरी बार थाना परिसर में महिला-पुरुष आपस में भिड़ गये. रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पति-पत्नी थाना परिसर में ही आपस में भीड़ गये. गाली-गलौज से बात शुरू होकर लात-घुसे तक पहुंच गयी. पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में दोनों के नाक-मुंह फट गये. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को शांत करा लड़ाई छुड़वायी.

घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर पहुंची थी थाने

दरअसल, महिला थाने में पत्नी घरेलू हिंसा का मामला लेकर पहुंची थी. इसी बीच दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी. मामला को शांत कर दोनों को फिर से 27 नवंबर को बुलाया गया है. एक दिन पूर्व शनिवार को भी महिला और पुरुष के बीच थाना परिसर में ही गाली-गलौज और हाथापाई हुई थी. थाना परिसर में मारपीट के मामले में महिला थानाध्यक्ष कुमारी सहचरी के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ.

दोनों रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दो दिन पूर्व पति ने पत्नी की पिटाई कर दी थी. इस संबंध में जब महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी को फोन लगाया गया तो वह नहीं उठायी. इससे पहले भी शनिवार को फोन लगाया गया था, उस वक्त भी फोन नहीं उठा पायी थी.

Also Read: Bihar Weather: पटना में खराब हुई हवा, ठंड के साथ धूल-कण बनी मुसीबत, सांस लेना भी दूभर

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन