ePaper

नालंदा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 08 Nov 2022 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
नालंदा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा में भीषण सड़क हादसे की खबर है. इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है. हादसे में एक घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के पास हुई है.

विज्ञापन

नालंदा. नालंदा में भीषण सड़क हादसे की खबर है. इस हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गयी है. हादसे में एक घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना दीपनगर थाना अंतर्गत राणा बिगहा गांव के पास हुई है. बताया जाता है कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचल दिया.

मृतक रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे

इस हादसे में बाइक सवार दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा लगते थे. हादसे में एक घायल की नाजुक हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हादसे के पीड़ितों को सदर अस्पताल लेकर आयी. वहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. मरनेवालों में नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धुरिहर गांव निवासी पप्पू पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र परशुराम पांडेय था. वहीं उसका भांजा दीपनगर के मघड़ा गांव निवासी मुरारी पांडेय का 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार भी शामिल है.

तीनों कोसुक घाट पर पूजा अर्चना कराने जा रहे थे

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि जख्मी गोपाल पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र दिनेश उर्फ कारू पांडेय इलाजरत है. परिजनों ने बताया कि तीनों बाइक से कोसुक घाट पर पूजा अर्चना कराने जा रहे थे, उसी दौरान हादसा हुआ. वहीं, थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति जख्मी हो गया. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन