ePaper

Bihar Rain Alert: बिहार के इस जिले में अगले दो घंटे के दौरान होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 25 May 2025 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक उत्तर बिहार के कई इलाकों में मौसम का रुख ज्यादा गंभीर बताया गया है. तेज हवाओं के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है. संभावित आपदा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे के दौरान गया जिले में जोरदार बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इतना ही नहीं इस दौरान कई जगहों पर ठनका गिरने की भी संभावना है. 

38 जिलों में अलर्ट, 12 में ऑरेंज तो 26 में येलो चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 38 जिलों को सतर्क किया है. इनमें से 12 जिलों—पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. बाकी 26 जिलों, जिनमें पटना, गया, रोहतास, भागलपुर, सुपौल, मधेपुरा जैसे नाम शामिल हैं, वहां येलो अलर्ट है.

तेज हवाएं, गरज-चमक और संभावित आपदा

उत्तर बिहार के कई इलाकों में मौसम का रुख ज्यादा गंभीर बताया गया है. तेज हवाओं के साथ वज्रपात की स्थिति बन सकती है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है. इसके साथ बिजली गिरने की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशासन अलर्ट मोड में, रेस्क्यू टीमें तैनात

संभावित आपदा को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिलों के डीएम को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है. आपदा प्रबंधन विभाग ने रेस्क्यू टीमों को तैयार रहने का निर्देश दिया है. खेतों में काम करने वाले किसानों और खुले इलाकों में रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को नीतीश सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, ऐलान जान खुश हो जाएंगे आप

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन