बेगूसराय में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Updated at : 27 Jun 2023 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

बिहार के बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में एक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. इसमें एक महिला भी शामिल है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में एक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. इसमें एक महिला भी शामिल है. सभी का इलाज बेगूसराय सदर हॉस्पिटल में चल रहा है. यह घटना बरौनी थाना अंतर्गत जीरोमाइल के ओवर ब्रिज के पास की है.

श्राद्धकर्म का भोज खाकर लौट रहे थे

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक ही परिवार के 4 लोग श्राद्धकर्म का भोज खाकर तेघरा से अपनी मारुति कार से लौट रहे थे. कार में बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर निवासी रणधीर कुमार ऊर्फ तबू सिन्हा, नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ले के रहने वाले वकील गिरीश सिन्हा के पत्नी ममता सिन्हा और उनके दोनों पुत्र दीक्षित कुमार राज और अक्षित कुमार राज सवार थे. कार के आगे ट्रक जा रही थी, लेकिन ट्रक के पीछे का लाइट बंद था. ऐसे में मारुति कार ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही एक तबू सिंह की मौत हो गई. गिरिश सिन्हा की पत्नी और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी ने तुरंत सभी घायलों को इलाज के लिए अपनी गाड़ी से बेगूसराय अस्पताल पहुंचाया. जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. तबू सिंह तेघरा अनुमंडल में डाटा ऑपरेटर का काम करता था. फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय निजी अस्पताल में चल रहा है. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस घटना के संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन