ePaper

आधा बिहार कोरोना संक्रमण से मुक्त, पटना सहित 27 जिलों में नहीं मिले कोरोना के नये मरीज

Updated at : 17 Aug 2021 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
आधा बिहार कोरोना संक्रमण से मुक्त, पटना सहित 27 जिलों में नहीं मिले कोरोना के नये मरीज

Mumbai: A BMC health worker does the screening of a passenger for COVID-19 test, at a railway station in Mumbai, Thursday, May 27, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI05_27_2021_000067B)

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 27 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये.

विज्ञापन

पटना . कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के 27 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये.

इधर सिर्फ 11 जिलों में 14 नये संक्रमित ही पाये गये हैं. पटना जिले में कोई कोरोना का मरीज नहीं मिला. कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में 103812 सैंपलों की जांच की गयी.

अब भी राज्य में कोरोना का संक्रमण दर 0.02 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.63 प्रतिशत है. पिछले दो माह से बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. केवल कोरोना ही नहीं ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में भी कमी दर्ज की गयी है.

दो केंद्रों को छोड़ सभी जगहों पर होगा वैक्सीनेशन

पटना जिले में दो केंद्रों आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय व केंद्रीय विद्यालय शेखपुरा को छोड़ कर सभी जगहों पर मंगलवार को वैक्सीनेशन होगा. सोमवार को 34 हजार 464 लोगों को वैक्सीन दी गयी . राज्य के अन्य इलाकों में भी टीकाकरण अभियान जारी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन