ePaper

hajipur news. गांजा तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated at : 22 Aug 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. गांजा तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

राघोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर श्यामचंद से गांजा तस्करी मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जम्मू कश्मीर के रेलवे पुलिस को सौंप दिया

विज्ञापन

राघोपुर. राघोपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर श्यामचंद से गांजा तस्करी मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जम्मू कश्मीर के रेलवे पुलिस को सौंप दिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस आरोपित को अपने साथ लेकर जम्मू कश्मीर चली गयी. गांजा तस्कर के आरोपित रामपुर श्यामचंद निवासी जनक राय के पुत्र नीतीश कुमार बताया गया. यह जानकारी राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने दी.

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जम्मू कश्मीर पुलिस को सौंपा गया है. थाना अध्यक्ष ने बताया गया कि बीते मार्च महीने में नीतीश कुमार अपने दो साथी के साथ ट्रेन से गांजा लेकर जम्मू कश्मीर पहुंचा था. रेलवे पुलिस के जांच के दौरान गांजा के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया एवं पुलिस को चकमा देकर नीतीश कुमार फरार हो गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पर नीतीश कुमार एवं इसके अन्य दो साथी समेत तीन गांजा तस्कर के खिलाफ जम्मू कश्मीर रेलवे थाने में प्राथमिक की दर्ज की गयी. सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर रेलवे पुलिस ढूंढते हुए राघोपुर थाने के पुलिस के मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन