hajipur news. अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

काजीपुर थाना क्षेत्र के चांदी गांव के पास हुई घटना, मृतक नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मुहल्ला निवासी प्रशांत राय का पुत्र साहिल कुमार बताया गया है

विज्ञापन

हाजीपुर. काजीपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर लालगंज लालगंज मुख्य मार्ग स्थित चांदी गांव के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मुहल्ला निवासी प्रशांत राय का पुत्र साहिल कुमार बताया गया है. मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के हाथसारगंज मुहल्ला निवासी साहिल कुमार मंगलवार की सुबह अपने दोस्त सोनू कुमार के साथ बाइक से मौसी घर लालगंज गया था. बताया गया कि लालगंज से लौटने दौरान काजीपुर थाना क्षेत्र के चांदी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. घटना में साहिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया एवं सोनू कुमार को हल्की चोट लगी. मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर में प्राथमिक उपचार के बाद साहिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया.बताया गया कि सदर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे लेकर पीएमसीएच जा रहे थे तभी रस्ते में उसकी मौत हो गई.परिजन शव को लेकर वापस लौट गए तथा बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का दास संस्कार कर दिया गया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन