hajipur news. हत्या मामले में मृतक का दोस्त गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Sep 2024 10:50 PM

विज्ञापन

महथी गांव में चिमनी भट्ठा पर एक युवक की गोली मार की गयी थी हत्या

विज्ञापन

पातेपुर. तिसऔता थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के महथी गांव में चिमनी भट्ठा पर एक युवक की गोली मारकर हत्या मामले में एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के भागेश्वर थाना क्षेत्र के भागेश्वेर हुगली पश्चिमी गांव निवासी नंटुआ तिवारी के पुत्र विकी तिवारी बताया गया है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि थाना क्षेत्र के महथी गांव स्थित चिमनी भट्ठा पर एक सितंबर की देर रात महथी गांव निवासी स्व राजेश सिंह के पुत्र शुभांसु कुमार उर्फ प्रिंस उर्फ काजू की गोली मारकर हत्या मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया गया कि पुलिस ने उसे काफी मशक्कत के बाद पश्चिम बंगाल स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि बीते एक तथा दो सितंबर की रात प्रिंस की हत्या उसके सिर में गोली मारकर कर दी गयी थी. हत्या के बाद प्रिंस का जिगरी दोस्त अगले दिन ही अपने घर फरार हो गया था. वह लगभग तीन-चार महीने से प्रिंस के साथ उसके घर आया था तथा उसके साथ ही रहता था. गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि प्रिंस की हत्या के पूर्व वह अपने साथियों के साथ चिमनी भट्ठा पर बैठ कर शराब पी थी, जिसके बाद उसकी हत्या कर फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन