hajipur news. डायल 112 की तत्परता से बची युवक की जान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में पिता की डांट से नाराज पुत्र को डायल 112 की पुलिस ने खुदकुशी करने से बचा लिया
विज्ञापन
हाजीपुर. राजापाकर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में पिता की डांट से नाराज पुत्र को डायल 112 की पुलिस ने खुदकुशी करने से बचा लिया. पुलिस युवक को अपनी अभिरक्षा में लेकर राजापाकर थाना पहुंचा दिया. जहां काफी मशक्कत के बाद परिजन तथा थाना के पुलिस पदाधिकारी समझा कर शांत कराया.
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को की देर रात बैकुंठपुर गांव निवासी मुकेश कुमार साह ने किसी बात को लेकर अपने पुत्र राजेश कुमार को फटकार लगायी थी. पिता के डांट से नाराज पुत्र ने अपने घर में गले में फांसी का फंदा डालकर खुदकुशी का प्रयास कर ही रहा था कि परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को फंदा पर लटकने से पहले ही बचा लिया. बताया गया कि डायल 112 की पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गयी. काफी समझाने के बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया. इस संबंध में राजापाकर थानाध्यक्ष वीना कुमारी ने बताया कि पिता पुत्र में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. पिता ने बेटे को डांट फटकार लगाई थी. इसी बात को लेकर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा था. हालांकी की घटना की सूचना जैसे ही डायल 112 की पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर थाना पहुंचा दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन