hajipuri news. जीविका से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर रहीं महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
hajipuri news. जीविका से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर रहीं महिलाएं

प्रखंड क्षेत्र की मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के विक्रमपुर ग्राम में कल्याणी महिला ग्राम संगठन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग. प्रखंड क्षेत्र की मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के विक्रमपुर ग्राम में कल्याणी महिला ग्राम संगठन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जीविका से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के स्वावलंबन को लेकर चर्चा की गयी. बताया गया कि महिलाएं सशक्तीकरण की दिशा में सरकार से चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित हो रही हैं. महिला संवाद में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी हो रही है. बैठक को बीपीएम शशि रंजन व सामुदायिक समन्वयक विशाल कुमार ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में सरकार की पहल का सार्थक प्रभाव समाज में दिख रहा है. महिला जीविका संगठन से जुड़कर आर्थिक बदहाली को दूर कर परिवार को आगे बढ़ा रही हैं. सामुदायिक समन्वयक विशाल कुमार ने कहा कि महिला संवाद के माध्यम से समाज को हर महिला तक पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना को जानकारी घर-घर तक पहुंचे. महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही सतत जीवोकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल, योजना मुख्यमंत्री बालिका स्नातक, प्रोत्साहन योजना कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री मेधावृत्ति योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन