गोरौल से मायके के लिए निकली महिला का मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 11:18 PM
गोरौल थाना क्षेत्र के रामपुर बखतोर रेलवे फाटक संख्या 24 के निकट से मिले एक अज्ञात महिला के शव की पहचान सदर अस्पताल में हुई है. मृतक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के मौजिया गांव निवासी स्व जग्गु पासवान की 70 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है.
गोरौल थाना क्षेत्र के रामपुर बखतोर रेलवे फाटक संख्या 24 के निकट से मिले एक अज्ञात महिला के शव की पहचान सदर अस्पताल में हुई है. मृतक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के मौजिया गांव निवासी स्व जग्गु पासवान की 70 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के रूप में हुई है. मालूम हो कि शनिवार की सुबह गोरौल थाना क्षेत्र के रामपुर बख्तोर रेलवे फाटक संख्या 24 के निकट एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गये. लोगों ने घटना की जानकारी गोरौल थाने की पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने का काफी प्रयास किया लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया. बताया गया कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक के परिवार वालों को मिली. जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंच कर शव की पहचान की. मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को महिला घर से मैके जाने की बात कह कर निकली थी. देर शाम तक मैके नहीं पहुंची तो घर वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका. सुबह जानकारी मिली कि गोरौल थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है. शव को पुलिस ने सदर अस्पताल भेज दिया है, जिसके बाद परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतका के दो पुत्र हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










