ePaper

hajipur news. पाइप में लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

Updated at : 04 May 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. पाइप में लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

वैशाली प्रखंड की मदरना पंचायत के वार्ड छह में स्थित मदरना पुरानी बाजार में 10 दिनों से बह रहा पानी

विज्ञापन

लालगंज. वैशाली प्रखंड की मदरना पंचायत के वार्ड छह में स्थित मदरना पुरानी बाजार में नंदकिशोर गुप्ता के दरवाजे के सामने नलजल का पाइप लीक होने से करीब 10 दिनों से सड़क पर पानी बह रहा है. इससे कई घरों एवं दुकानों के सामने कचरा जम गया है और उससे दुर्गंध निकलने लगी है. पाइप ठीक नही कराने से दुकानदारों एवं ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. इस संबंध में नंदकिशोर गुप्ता, अनंत कुमार, दुकानदार अवधेश कुमार, दीपक साह, विनोद पासवान, अरुण चौधरी आदि ने बताया कि हम लोगों ने स्थानीय वार्ड सदस्य संजय शर्मा से इसकी बार बार शिकायत की है. अब तो सड़क पर जमें पानी से बदबू भी आने लगी है. जिस कारण मुख्य बाजार के इस भाग में ग्राहकों ने आना बंद कर दिया है. तो सब्जी मंडी के दुकानदारों एवं ग्राहकों को भी काफी परेशानी हो रही है. इस संबंध में स्थानीय मुखिया सुनील कुमार साह ने कहा कि नलजल के मरम्मत का कार्य दो माध्यमों द्वारा की जा रही है. जहां पीएचइडी ने काम काया है, वहां रिपेयरिंग पीएचइडी ही करेगा. जहां वार्ड सदस्य ने काम कराया है, वहां रिपेयरिंग का जिम्मा एक दूसरे संस्था को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन