hajipur news. साधू के भेष में महिलाओं से आभूषण ठगी करने वाला दो बदमाश धराये

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. साधू के भेष में महिलाओं से आभूषण ठगी करने वाला दो बदमाश धराये

पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा गांव में महिलाओं से ठगी के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

पातेपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा गांव में साधू का वेष बना कर लोगों का आभूषण ठगी करने वाले दो ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार ठगों के पास से पुलिस ने ठगी के आभूषण, नकद रुपये व अन्य सामान बरामद किये हैं. दोनों ठग रोहतास जिले के नट समुदाय के बताये गये हैं. पुलिस ठग गिरोह का पता लगाने में जुटी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सैदपुर डुमरा गांव में ठगों ने महिलाओं को संकट से उबारने की बात कह कर आभूषण एवं रुपये की ठगी कर ली थी. इस मामले में पातेपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साधू के वेष में घूम रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने महिलाओं से ठगी करने की बात स्वीकार कर ली. उन्होंने बताया कि ठगों की पहचान रोहतास जिले के अमरेर थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी इंडिया लाठौर के पुत्र करण लाठौर तथा तिलौथू थाना क्षेत्र के रकियान बिगहा गांव निवासी चुन्नी लाठौर के पुत्र किसली लाठौर के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से सोने की मंगटीका, 11 सौ रुपये, पारदर्शी शिवलिंग, दो रुद्राक्ष तथा रोल्डगोल्ड की एक मूर्ति बरामद की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन