hajipur news. चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन
hajipur news. चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

14 अप्रैल को थाना क्षेत्र के सहदुल्लहपुर गांव में की थी चोरी, पुलिस ने 46 सौ रुपये नकद तथा एक जोड़ी चांदी की पायल किया बरामद

विज्ञापन

हाजीपुर. गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चोर के पास से पुलिस ने 46 सौ रुपये नकद तथा एक जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया है. गिरफ्तार चोर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत चकधनौती गांव निवासी सतीश कुमार के पुत्र विक्रम कुमार तथा लाल पासवान के पुत्र सुमन कुमार बताया गया है. पुलिस इस मामले में अन्य चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 14 अप्रैल की रात थाना क्षेत्र के सहदुल्लहपुर गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी सौखी साह के पुत्र अमरजीत कुमार के घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने नकद रुपए तथा आभूषण की चोरी कर ली थी. इस मामले में पीड़ित ने लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान गुरुवार की देर राम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो चोर औद्योगिक थाना के पास पहुंचा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों चोर को गिरफ्तार कर लिया. दोनों चोर से गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया है. प्राथमिकी में अमरजीत ने बताया था कि बीते 14 अप्रैल को पूरे परिवार के साथ नवानगर अपने ससुराल में घर की नींव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था. 15 अप्रैल की सुबह अपने घर लौटा तो देखा कि घर का ताला कटा हुआ था. घर के अंदर प्रवेश किया तो गोदरेज खुला था तथा उसमें घर बनाने का मटेरियल खरीदने के लिए रखा गया सात लाख रुपए एवं सोने का चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, मांग टीका, कान का झुमका, दुर्गा जी का लॉकेट दो पीस, चांदी का दो जोड़ा पायल एवं अन्य सामान सभी गायब था. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन