काली पूजा देखने गये तीन बच्चे गायब

Updated at : 17 Aug 2024 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
काली पूजा देखने गये तीन बच्चे गायब

संवाददाता, महुआ महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर लाल गांव में काली पूजा देखने गये तीन बच्चें लापता हो गये हैं. इसकी सूचना महुआ थाना की पुलिस को दी गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, महुआ महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर लाल गांव में काली पूजा देखने गये तीन बच्चें लापता हो गये हैं. इसकी सूचना महुआ थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस को दिये गये आवेदन में परमानंदपुर लाल गांव निवासी गणेश महतो ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के नरेश महतो की पहली पत्नी जूली देवी एक वर्ष पूर्व ससुराल से भागकर दूसरी शादी कर ली थी. इसके बाद ग्रामीणों की हुई पंचायत के बाद से नरेश महतो और उसका पुत्र कृष कुमार, पुत्री दुर्गा कुमारी और रौशनी कुमारी गणेश साथ रहते थे. पहली पत्नी को छोड़कर जाने के 4 से 5 माह बाद नरेश महतो ने भी तीनों बच्चों को छोड़कर पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां से शादी कर ली थी. नरेश महतो अपनी दूसरी पत्नी गुड़िया देवी के साथ पातेपुर में रहता है. शुक्रवार को गांव में आयोजित काली पूजा के दौरान कृष कुमार अपनी बहन रौशनी और दुर्गा के साथ पूजा देखने गया था. वहां से घर नही लौटा. गणेश महतो ने तीनो बच्चों का अपहरण कर लेने का आशंका जाहिर करते हुए बच्चों पिता नरेश महतो, सौतेली मां गुड़िया देवी समेत चार लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन