वैशाली: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक को उमड़ा कांवरियों का उत्साह, पहलेजा घाट से रवाना होंगे डाकबम
डाकबम की तैयारी करते श्रद्धालु
सावन की तीसरी सोमवारी पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में कांवरियों का उत्साह चरम पर है. पहलेजा घाट से जलभरकर बड़ी संख्या में डाकबम बाबा के जलाभिषेक के लिए निकल पड़े हैं. लाखों शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद के साथ पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है.
Hajipur kanwariya yatra: सावन की तीसरी सोमवारी को मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक को लेकर कांवरियों में खासा उत्साह है. रविवार को पहलेजा घाट से जलभरकर बड़ी संख्या में डाकबम हाजीपुर होते हुए बाबा गरीबनाथ धाम की यात्रा पर निकलेंगे. डाकबम लगातार पैदल यात्रा करते हुए बिना कहीं रुके सीधे मुजफ्फरपुर पहुंचकर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करेंगे.
पहलेजा घाट पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
पहलेजा घाट पर सुबह से ही जलभरी के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है. घाट से लेकर कांवरिया मार्ग तक बोल बम, डाक बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है. यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से भी तैयारियां की गई हैं.
बाबा गरीबनाथ से संबंधित जानकारी के लिए क्लिक करें
कांवरियों की सेवा के लिए लगेंगे शिविर
कांवरियों की सुविधा और सेवा के लिए रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में कांवरियों के लिए पेयजल, शरबत, फल, बिस्किट, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी डाकबम की सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. कांवरिया मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटेंगे.
वैशाली जिले के बारे में जानने के लिए क्लिक करें
लाखों शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना
सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में लाखों शिवभक्तों के जलाभिषेक की संभावना है. डाकबमों के जत्थे के साथ कांवरिया मार्ग पर पूरे दिन आस्था और भक्ति का माहौल बना रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए