महुआ थाना बना आकर्षण का केंद्र, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया परिसर; दिखा दीपावली जैसा नजारा
महुआ थाना भवन | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वैशाली के महुआ थाना भवन को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है, जिसे देखकर दीपावली जैसा नजारा महसूस हो रहा है। स्थानीय लोग कर रहे हैं प्रशंसा।
Hajipur News : वैशाली के महुआ में जश्न-ए-आजादी के मौके पर थाना परिसर का नजारा देखते ही बन रहा है. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महुआ थाना भवन को दूधिया और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. शाम होते ही रोशनी से जगमगाता थाना भवन ऐसा नजर आया, मानो दीपावली का पर्व हो. थाना भवन की आकर्षक सजावट इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
रंगीन रोशनी से जगमगा उठा थाना भवन
पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद की पहल पर महुआ थाना भवन को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है. रात होते ही पूरा थाना परिसर दूधिया और रंगीन रोशनी से नहा उठा. स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच थाना भवन की सजावट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है.
थानाध्यक्ष की पहल की हो रही सराहना
शनिवार की रात थाना परिसर की सजावट को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने ओडी पदाधिकारी बिट्टू कुमार से पूछा कि आज थाना परिसर कैसा लग रहा है, तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है.
वहीं, क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों ने थाना भवन को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के लिए थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद की पहल की सराहना की. लोगों ने कहा कि देश के लिए स्वतंत्रता दिवस किसी दीपावली से कम नहीं है, क्योंकि इसी दिन देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी.
आजादी के जश्न में बदला थाना परिसर
स्वतंत्रता दिवस पर थाना भवन की आकर्षक सजावट ने पुलिस परिसर को भी जश्न-ए-आजादी के रंग में रंग दिया. रात में दूधिया रोशनी से जगमगाता थाना भवन स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










