महुआ में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, गांधी मैदान में शान से लहराया तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

महुआ में झंडोतोलन करते हुए एएसपी संजीव कुमार | Prabhat Khabar Network

महुआ अनुमंडल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसडीएम विवेक चंद्र पटेल ने झंडोतोलन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Independence Day : महुआ अनुमंडल मुख्यालय बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायतों समेत विभिन्न संस्थानों में झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई. पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति और जश्न-ए-आजादी का माहौल बना रहा.

गांधी मैदान में हुआ मुख्य समारोह

अनुमंडल प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित किया गया. उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद परेड में शामिल बच्चे और जवान पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहे. सुबह 9:25 बजे अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी और परेड का निरीक्षण किया.

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम विवेक चंद्र पटेल ने महुआ के तेजी से विकास को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया गया सम्मानित

समारोह के दौरान परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों पूजा कुमारी और विशाल कुमार समेत स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विभिन्न संस्थानों में भी फहराया गया तिरंगा

अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ सह एएसपी संजीव कुमार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, नगर परिषद कार्यालय में सभापति नवीनचंद्र भारती और प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सरस्वती देवी ने झंडोतोलन किया.

वहीं, आरबीएस रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल में निदेशक रामबच्चन सिंह, संत जेवियर्स हाई स्कूल में प्राचार्य जुपिटर संकल्प श्रीवास्तव, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम में निदेशक अजीत कुमार आर्य, आलोक हॉस्पिटल में डॉ. एमके सिंह, कृष्णा हॉस्पिटल में पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर यादव, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में निदेशक हरदत्त चौधरी और देव आरोग्य संस्थान में डॉ. महेश चौधरी ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी.

प्रशासनिक और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर उपसभापति रोमी यादव, विनोद कुमार सुमन, अमरेंद्र कुमार अरुण, अमर गुप्ता, सुमित सहगल, वार्ड पार्षद संघ अध्यक्ष नूतन कुमारी, डीसीएलआर खुशबू पटेल, बीडीओ सौरभ कुमार वर्णवाल, सीओ मनी कुमार वर्मा, सीडीपीओ अर्चना सिन्हा, अनुमंडल कार्यपालक पदाधिकारी सम्राट, बीपीआरओ सह बीईओ मुन्ना कुमार, पीओ अशोक कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सोनू कुमार राय समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
दिलीप कुमार

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन