चिराग पासवान ने दिवंगत सेना जवान के परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
परिजन से मिलकर ढाढ़स बंधाते केंद्रीय मंत्री | Prabhat Khabar Network
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने देसरी में दिवंगत सेना जवान सुधीर कुमार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और उनके बलिदान को देश के लिए अतुलनीय बताया।
Chirag Paswan : देसरी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने देसरी प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर हबीब पहुंचकर दिवंगत सेना जवान के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने भारतीय सेना के जवान गिरधारी पासवान के पुत्र स्व. सुधीर कुमार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी.
परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
चिराग पासवान ने शोकाकुल परिवार से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का त्याग अतुलनीय है. स्व. सुधीर कुमार की देश सेवा पर पूरे देश को गर्व है. इस अत्यंत दुखद और कठिन घड़ी में हम सभी पूरी तरह से उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
मौन रखकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इस मौके पर पार्टी के विधान परिषद सदस्य असरफ अंसारी, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, प्रदेश युवा महासचिव संतोष शर्मा, जिला महासचिव सुरेश भगत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने मौन रखकर दिवंगत सेना जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









