हाजीपुर में अनुदान नहीं, वेतनमान की मांग पर वित्तरहित कर्मियों का विरोध-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो - 21- प्रदर्शन करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में वित्तरहित कर्मियों ने अनुदान के बदले वेतनमान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के हालिया निर्णय के खिलाफ कर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में अनुदान नीति जारी रखने के सरकार के फैसले के विरोध में वित्तरहित कर्मियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक के समीप ब्रह्मदेव मुनि उदासीन संस्कृत महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. कर्मियों ने अनुदान के बदले वेतनमान देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. साथ ही वेतनादि भुगतान की कार्रवाई अविलंब पूरी करने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया.

मुख्यमंत्री के वादे के बावजूद नहीं हुआ वेतन भुगतान

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रमेश कुमार ने की, जबकि संचालन प्रो. विजय कुमार प्रसाद ने किया. कर्मियों ने कहा कि पिछले वर्ष पटना में लगातार 23 दिनों तक आंदोलन किया गया था. उस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर कर्मियों को वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब तक अनुदान के बदले वेतनमान देने के वादे के अनुरूप कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.

अनुदान प्रक्रिया फिर शुरू होने से नाराजगी

कर्मियों का कहना था कि एक ओर सरकार वेतनमान देने का आश्वासन देती रही, वहीं दूसरी ओर विभाग ने दोबारा अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इससे वित्तरहित शिक्षा कर्मियों में भारी आक्रोश है. उन्होंने सरकार से मांग की कि अनुदान नीति को समाप्त कर वेतनमान लागू किया जाए और लंबित वेतनादि भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए.

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में प्रो. राजेश्वर राय, डॉ. ओबेदुल्ला खान, प्रो. अमोद कुमार, प्रो. राजकुमार, प्रो. हसन राजा, प्रो. जियाउद्दीन अहमद, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. मंजूर हसन, प्रो. जितेंद्र प्रसाद, अमरेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षा कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन
राहुल कुमार राय

लेखक के बारे में

By राहुल कुमार राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन