हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने फहराया तिरंगा, स्कूली बच्चियों को किया सम्मानित
नगर परिषद कार्यालय में सभापति ने झंडा फहराया
हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने लायक था. सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्कूली बच्चियों को सम्मानित किया. उन्होंने शहर के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला.
Independence Day Hajipur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार दास, सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी समेत नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान एवं एकजुटता का संकल्प लिया.
स्कूली बच्चियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने स्कूली बच्चियों को सम्मानित किया. उन्होंने बच्चियों के बीच मिठाई एवं जलेबी का वितरण भी किया. समारोह को संबोधित करते हुए सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया है. उनके त्याग और संघर्ष को याद करते हुए हमें देश एवं समाज के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.
शहर के विकास को लेकर साझा की उपलब्धियां
सभापति ने नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और नगर परिषद की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की. उन्होंने कहा कि शहर के विकास, साफ-सफाई, सड़क, नाला, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद लगातार कार्य कर रहा है.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हाजीपुर को और बेहतर एवं सुंदर बनाने के लिए विकास कार्यों को गति दी जाएगी. कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने भी शहर के विकास में मिलकर काम करने का संकल्प लिया.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








