वैशाली: देसरी में दिनेश्वरनाथ मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा, अखंड अष्टयाम यज्ञ आज
देसरी में मंदिर स्थापना के मौके पर आयोजित कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु
स्थानीय देसरी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित दिनेश्वरनाथ मंदिर के 58वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा नागपंचमी पर आयोजित होने वाले अखंड अष्टयाम यज्ञ की तैयारियों का हिस्सा है.
Hajipur Dineshnath Temple: स्थानीय देसरी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दिनेश्वरनाथ मंदिर के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया. गंगा नदी स्थित चेचर घाट पर आचार्य नवीन झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को जलभरी कराई. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर कलश यात्रा के रूप में चकौशन, चांदपुरा और धर्मपुर चौक होते हुए देसरी स्थित दिनेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे.
नागपंचमी पर होगा अखंड अष्टयाम यज्ञ
सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर बाबा दिनेश्वरनाथ मंदिर में अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक महेंद्र राम करेंगे. यज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को होगी. इसके बाद रात में रामविवाह का आयोजन किया जाएगा. वहीं बुधवार को भव्य भक्ति जागरण का आयोजन होगा.
सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
कलश यात्रा में मंडलेश्वर संत योगेंद्र शरण नाथ, प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजन कुमार सिंह, सचिव रविकांत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए