ePaper

hajipur news. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

Updated at : 01 Jun 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

भगवानपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर राजाराम गांव का मामला, सिनोद सहनी के 15 वर्षीय पुत्र रोहन के रूप में हुई पहचान

विज्ञापन

भगवानपुर. भगवानपुर थाना क्षेत्र के कीरतपुर राजाराम गांव में शौच करने जा रहा एक किशोर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से झुलस गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में किशोर को इलाज के लिए पीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. परिजन घायल को लेकर सदर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशोर की मौत हो गयी. मृतक कीरतपुर राजाराम गांव निवासी सिनोद सहनी का 15 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार बताया गया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

आंधी में टूटकर गिरा था तार

ग्रामीणों ने बताया कि रोहन सुबह सो कर उठा था और घर से बाहर शौच के लिए जा रहा था. उसी दौरान कल देर शाम आई आंधी में टूटकर गिरा बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. तार की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया. आनन फानन में परिजन भगवानपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में किशोर की मौत हो गयी. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन