ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर छात्रा का यौनशोषण करने व जहर पिलाने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 10:40 PM
पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ यौनशोषण करने व उसे जहर पिलाने का आरोप लगाया गया है.
पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक पर शादी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ यौनशोषण करने व उसे जहर पिलाने का आरोप लगाया गया है. छात्रा को परिजन इलाज के लिए पीएचसी ले गये. वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया है. सदर अस्पताल में भर्ती छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि दो साल से शिक्षक विकास कुमार घर पर ट्यूशन पढ़ाने आता था. आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर वह पिछले एक साल से उसका यौनशोषण कर रहा था. इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने छात्रा की शादी कर दी. आरोप है कि शादी के बाद शिक्षक उसकी ससुराल भी पहुंच गया तथा छात्रा के पति एवं अन्य लोगों को उल्टी-सीधी बात बता कर उसके विरुद्ध भड़का दिया. पत्नी के बारे में जान कर उसके पति ने उसे मायके पहुंचा दिया. मायके आने के बाद बार-बार आरोपित शिक्षक उसके घर आ जाता था, इसे लेकर कई बार पंचायत भी बुलायी गयी. आराेपित शिक्षक की हरकत से परेशान परिजन युवती की दूसरी शादी करने की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान बीते सोमवार को आरोपित शिक्षक उसके घर पहुंचा और जहरीले पदार्थ की बोतल देते हुए कहा कि अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करती हो तो इसे पी लो. युवती ने शिक्षक के बहकावे में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया. इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. जहर पीने के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पातेपुर पीएचसी ले गये, वहां से उसे उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










