Train Accident: बलिया-सियालदह एक्सप्रेस के दो डिब्बे से अचानक निकलने लगा धुंआ, टला बड़ा हादसा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jan 2025 7:23 PM
बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
Train Accident: बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग के कारण दो डिब्बे से अचानक धुआं निकलता देख यात्री घबरा गए. फाल्ट को ठीक कर लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया
Train Accident: हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के बिदुपुर-चक सिकंदर के बीच ढाला संख्या 44 के पास तकनीकी खराबी के कारण बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग हो गयी. इस दौरान ट्रेन के दो डिब्बे के बीच से धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आरपीएफ के कर्मी की सूचना पर पहुंची मैकेनिकल टीम फाल्ट को ठीक कर लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया.

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक घटना पर क्या बोले
इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक साकेत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के करीब हाजीपुर स्टेशन से खुली बलिया-सियालदह एक्सप्रेस हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के बिदुपुर स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी कि ट्रेन पर तैनात आरपीएफ के कर्मी शाहीर अली की नजर ट्रेन के दो डिब्बे के बीच से निकल रही धुंआ पर पड़ी. ट्रेन से धुंआ निकलने की सूचना आरपीएफ कर्मी ने तत्काल बिदुपुर ट्रेन मैनेजर को दी.

कई ट्रेनों को रोका गया
सूचना मिलते ही ट्रेन मैनेजर ने ढाला संख्या 44 के पास ट्रेन को रुकवा कर इसकी जानकारी हाजीपुर स्टेशन प्रबंधक को दी. जानकारी मिलते ही हाजीपुर से मैकेनिकल टीम, प्वाइंट्स मेन तथा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गए, बताया गया कि मैकेनिकल टीम ने लगभग एक घंटे में ट्रेन के फाल्ट को ठीक कर दिया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया. इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए उस रूट के अन्य ट्रेनों को अगले स्टेशन पर ही रोक लिया गया था. इस दौरान कई ट्रेनों की आवागमन बाधित हुई. (कैफ अहमद, हाजीपुर)
इसे भी पढ़ें: hajipur news. पीएम आवास योजना में नये लाभुकों को जोड़ा जायेगा, घर-घर जायेंगे सर्वेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










