हाजीपुर : अचानक सड़क पर आई नीलगाय, पलट गई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 10 लोग थे सवार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Hajipur Scorpio Accident : वैशाली जिले में गुरुवार तड़के सड़क पर नीलगाय आ जाने से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं. ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई कर यात्रियों को सुरक्षित निकाला.

विज्ञापन

Hajipur Scorpio Accident : वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के सड़क हादसा होते-होते टल गया. लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. वाहन में 10 लोग सवार थे. हादसे में दो लोग घायल हुए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी स्कॉर्पियो

दरअसल, पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के बेलसर थाना क्षेत्र में मौना चौक से दक्षिण लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने के बाद चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.

Hajipur Scorpio Accident : दो लोग घायल, 10 लोग थे सवार

हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 10 लोग सवार थे. दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला गया.

पुलिस पहुंचने से पहले चले गए सभी यात्री

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना की डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग दूसरे वाहन से घटनास्थल छोड़कर चले गए.

Hajipur News : ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की. स्थानीय लोगों की सक्रियता के कारण राहत कार्य तेजी से पूरा हो सका.

वाहन मालिक और घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो मिली है. बेलसर पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान कर रही है. पुलिस का कहना है कि पहचान पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : वैशाली में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, 12 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा


विज्ञापन
विनय पटेल

लेखक के बारे में

By विनय पटेल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन