हाजीपुर : आज अक्षयवट राय स्टेडियम में लगेगा रोजगार मेला, 24 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती, जानिए कैसे होगा चयन

Updated:
विज्ञापन

Ai जेनरेटेड इमेज

Hajipur Job Fair : वैशाली जिला में 24 प्रतिष्ठित कंपनियां एक दिवसीय रोजगार मेले में युवाओं के लिए नौकरियां लेकर आ रही हैं. यह मेला आपकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है. आज ही बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीकरण करें.

विज्ञापन

Hajipur Job Fair : वैशाली जिला नियोजनालय की ओर से गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जिला स्तरीय एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले का उद्देश्य जिले के योग्य और शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.

24 प्रतिष्ठित कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार मेले में देश की 24 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी. कंपनियां वेयरहाउस, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, बैंकिंग, सुरक्षा सेवाएं, टेलीकॉम, फूड सर्विस, टेक्निकल, सेल्स एवं मार्केटिंग, टेक्सटाइल और इंश्योरेंस सहित कई क्षेत्रों में रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी.

योग्यता के आधार पर होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ भविष्य निधि (पीएफ), ईएसआई, बीमा, आवास, भोजन, परिवहन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं.

डीएम ने युवाओं से की अधिकाधिक भागीदारी की अपील

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह मेला युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और बेहतर रोजगार हासिल करने का अवसर देगा.

रोजगार के साथ कौशल को भी मिलेगा मंच

हाजीपुर जिला प्रशासन का मानना है कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र से जोड़ने के साथ उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

Also Read : एनएच-22 पर भगवानपुर में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, एक चालक की मौत


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन