ePaper

hajipur news. मांगें पूरी नहीं होने से आहत स्वच्छता समन्वयक हड़ताल पर गये

Updated at : 11 Apr 2025 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. मांगें पूरी नहीं होने से आहत स्वच्छता समन्वयक हड़ताल पर गये

राजापाकर प्रखंड के स्वच्छता समन्वयक दानिश अनवर ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के शिष्टमंडल की दो बार विभाग से वार्ता हुई थी, स्पष्ट आश्वासन मिलने के बावजूद मांगें पूरी नहीं की गयी

विज्ञापन

राजापाकर. जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. इस कारण शौचालय निर्माण सहित स्वच्छता अभियान से जुड़े अन्य कार्य बाधित हो गये हैं. इस संबंध में राजापाकर प्रखंड के स्वच्छता समन्वयक दानिश अनवर ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान संविदा कर्मी संघ के शिष्टमंडल की दो बार विभाग से वार्ता हुई थी. स्पष्ट आश्वासन मिलने के बावजूद मांगें पूरी नहीं की गयी. इसी के विरोध में प्रदेश संघ के आह्वान पर जिले के सभी 16 प्रखंडों के समन्वयकों ने हड़ताल शुरू की है. उन्होंने बताया कि प्रखंड समन्वयकों की प्रमुख मांगों में मानदेय का पुनरीक्षण, सेवाकाल को बिना शर्त 60 वर्ष तक करने, पद प्रत्यर्पण की सुविधा, अनुभव आधारित फिटमेंट, प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव), दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में लाभ, गृह जिला या निकटतम जिला में पदस्थापन, वित्तीय अधिकार, लैपटॉप नीति का लाभ, अभिलेखों के संरक्षण का अधिकार, दंडात्मक कार्रवाई पर रोक, अतिरिक्त कार्य के लिए भत्ता, और विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्यों के लिए पुनर्नियुक्ति पर रोक शामिल हैं. कहा कि जब तक उपरोक्त मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के समन्वयक संघ के निर्णय पर हड़ताल पर रहेंगे. संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की जानकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक वैशाली, निदेशक सह सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा उपविकास आयुक्त को प्रतिलिपि के माध्यम से भेज दी है. हड़ताल में जिले के सभी 16 प्रखंडों में कार्यरत स्वच्छता समन्वयकों में दानिश अनवर, शिल्पा कुमारी, मदन कुमार, नागेंद्र कुमार, राकेश कौशिक, सुरेंद्र कुमार, अहमद अली अंसारी, जितेंद्र कुमार राय, सीमा कुमारी, स्वाति सिंह, कृष्ण मोहन, अनामिका कुमारी, अब्दुल माजिब, प्रतिष कुमार और सकल कुमार सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन