वैशाली में आज लगेंगे सहयोग शिविर, पंचायतों और नगर निकायों में दर्ज होंगी शिकायतें; 30 दिन में होगा निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय, वैशाली

Hajipur Sahyog Camps: वैशाली जिले में आज से सहयोग शिविर शुरू हो रहे हैं, जो पंचायतों और नगर निकायों में आमजन को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे. जिला प्रशासन ने 30 दिनों के भीतर शिकायतों के समाधान का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

Hajipur Sahyog Camps: वैशाली जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में आज सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. जिला प्रशासन ने शिविरों के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके निवास क्षेत्र के निकट ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लोक शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है.

30 दिनों में शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य

जिला प्रशासन के अनुसार सहयोग पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन अनिवार्य है. इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत एवं नगर निकाय स्तर पर सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े.

इन पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर

  • हाजीपुर – पहेतिया.
  • भगवानपुर – रघुनाथपुर ईमादपुर.
  • लालगंज – लक्ष्मीनारायणपुर.
  • बिदुपुर – चकठकुर्सी कुसियारी.
  • वैशाली – महम्मदपुर.
  • राघोपुर – राघोपुर पूर्वी.
  • महुआ – रसूलपुर मोबारक.
  • गोरौल – बकसामा.
  • चेहराकलां – रसलपुर फत्तह.
  • राजापाकर – बखरी बड़ाई.
  • जंदाहा – विशनपुर बेदौलिया.
  • पातेपुर – डभैच्छ.
  • महनार – लावापुर नारायण.
  • सहदेई बुजुर्ग – चकफैज.
  • पटेढ़ी बेलसर – सोरहत्था.
  • देसरी – जफराबाद.

नगर निकायों में यहां होंगे शिविर

  • हाजीपुर नगर परिषद – वार्ड 21 एवं 28, संस्कृत महाविद्यालय, सुभाष चौक.
  • महुआ नगर परिषद – वार्ड 06, सामुदायिक भवन.
  • गोरौल नगर पंचायत – वार्ड 14, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-209, धाने गोरौल.
  • पातेपुर नगर पंचायत – वार्ड 12, उर्दू स्कूल, अक्चाही.
  • महनार नगर परिषद – वार्ड 06, बालक उच्च विद्यालय, महनार.
  • लालगंज नगर परिषद – वार्ड 14, नगर भवन.
  • जंदाहा नगर पंचायत – वार्ड 10, नव प्राथमिक विद्यालय, अरनिया.

टोल फ्री नंबर पर भी मिलेगी जानकारी

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सहयोग शिविर में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाएं. शिकायतों से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1100 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


विज्ञापन
कैफ अहमद

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन