वैशाली में 7 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार, महिसौर थाना पुलिस की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

वैशाली जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 ग्राम हेरोइन जैसे संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिसौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई.

विज्ञापन

Vaishali News: वैशाली जिले के महिसौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के महिपुरा गांव स्थित स्कूल मठ के पास से 7 ग्राम हेरोइन जैसे संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान यदुनंदनपुर गांव निवासी किशन राय की पत्नी आरती देवी के रूप में की गई है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान महिसौर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की साड़ी पहने आरती देवी नामक महिला महिपुरा हाट से मादक पदार्थ लेकर पैदल अपने गांव यदुनंदनपुर की तरफ जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिपुरा स्कूल मठ के समीप घेराबंदी की.

पुलिस बल को देखते ही महिला भागने का प्रयास करने लगी, जिसे महिला पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया.

17 डिब्बियों में मिला 7 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ

महिला की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पीले एवं काले रंग के छोटे बटुए से 17 छोटी डिब्बियों (डिब्री) में रखा कुल 7 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह इस मादक पदार्थ को महिपुरा हाट में बेचने के लिए ले जा रही थी.

प्राथमिकी दर्ज कर भेजी गई न्यायालय

इस मामले में महिसौर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) सुमन कुमार के बयान पर एनडीपीएस/उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन