ePaper

hajipur news. महनार विधिज्ञ संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश व रामपुकार को बराबर मत

Updated at : 03 May 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. महनार विधिज्ञ संघ चुनाव : अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश व रामपुकार को बराबर मत

सचिव पद पर दिनेश प्रसाद को 32 मत एवं मुकेश कुमार सिंह को 89 मत प्राप्त हुए, मुकेश कुमार सिंह 57 मतों से विजयी घोषित किये गये

विज्ञापन

महनार. महनार विधिज्ञ संघ का द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2025-27 संपन्न हो गया. शनिवार को मतगणना संपन्न हुई. निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं साहायक निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने विजेताओं के नाम की घोषणा की. मतगणना में अध्यक्ष पद पर अखिलेश्वर प्रसाद सिंह एवं रामपुकार सिंह को 47-47 मत तथा शंभू प्रसाद राय को 28 मत प्राप्त हुए. बराबर मत आने के कारण अखिलेश्वर व रामपुकार में से किसी को भी विजयी घोषित नहीं किया गया है. सचिव पद पर दिनेश प्रसाद को 32 मत एवं मुकेश कुमार सिंह को 89 मत प्राप्त हुए और मुकेश कुमार सिंह 57 मतों से विजयी घोषित किये गये. संयुक्त सचिव के तीन पद पर सुमन कुमार, श्याम नाथ सुमन एवं मनोज कुमार विजयी घोषित हुए. जबकि धर्मेन्द्र कुमार झा दो मतों से चुनाव हार गये. सहायक सचिव के एक पद पर जितेन्द्र कुमार विजयी हुए वो अपने निकट प्रतिद्वंदी को 41 मतों से पराजित किया तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र सात मतो से विजयी हुए. उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं साहायक निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने देते हुए बताया कि पांच मई को अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा वितरित किया जायेगा. मालूम हो कि सात उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध मनोनीत किये जा चुके हैं, जिनमें उपाध्यक्ष पद से राजीव कुमार सिंह, कमल प्रसाद सिंह व कृष्ण कुमार निराला, अंकेक्षक पद से रंजीत कुमार मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य पद से मणिपाल, पंकज कुमार व रजनीश रौशन निर्विरोध निर्वाचित चुने गए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन