पुलिस ने शराब की आठ भट्ठियों को किया ध्वस्त
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 10 Oct 2025 10:28 PM
रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने एएलटीएफ उत्पाद विभाग की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर जफराबाद टोंक दियारा नदी किनारे में संचालित 8 देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 35 हजार 200 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया.
राघोपुर. रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने एएलटीएफ उत्पाद विभाग की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर जफराबाद टोंक दियारा नदी किनारे में संचालित 8 देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 35 हजार 200 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया. रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टीन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया. हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया. पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जफराबाद टोंक दियारा में गंगा नदी के किनारे में अवैध शराब भट्ठियों का संचालन किया जा रहा. जिसके बाद पुलिस टीम के साथ पहुंच कर जफराबाद टोंक दियारा में नदी के किनारे 8 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान करीब 35,200 लीटर कच्चा जावा नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया गया. तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इन्होंने कहा कि नदी के किनारे देशी शराब भट्ठियों का संचालन करने वाले तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










