ePaper

पुलिस ने शराब की 10 भट्ठियों को किया ध्वस्त

Updated at : 06 Oct 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की 10 भट्ठियों को किया ध्वस्त

रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सुकुमारपुर दियारा नदी किनारे में संचालित देसी शराब की 10 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 10 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया

विज्ञापन

राघोपुर. रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सुकुमारपुर दियारा नदी किनारे में संचालित देसी शराब की 10 भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 10 हजार लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया. रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम आदि अन्य सामान को नष्ट कर दिया. हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया. पुलिस तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. इस कार्रवाई के संबंंध में बताया गया है कि रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में बीते रविवार की दोपहर से देर शाम तक ये कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सुकुमारपुर दियारा में गंगा नदी के किनारे में अवैध शराब भट्ठियों संचालन किया जा रहा. गुप्त सूचना के आधार पुलिस टीम के साथ पहुंच कर सुकुमारपुर दियारा में नदी के किनारे 10 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान करीब 10 हजार लीटर कच्चा जावा नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरण को आग लगाकर जला दिया गया. तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि नदी के किनारे देसी शराब भट्ठियों का संचालन करने वाले तस्कर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन