ePaper

hajipur news. होमगार्ड के 476 रिक्त पदों के लिए कल से कड़ी निगरानी में होगी दौड़

Updated at : 17 May 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
hajipur news. होमगार्ड के 476 रिक्त पदों के लिए कल से कड़ी निगरानी में होगी दौड़

476 पदों के लिए मिले 26130 आवेदन, जिनमें 21665 पुरुष और 4465 महिला अभ्यर्थी, 70 सीसीटीवी कैमरे करेंगे अभ्यर्थियों की निगरानी

विज्ञापन

हाजीपुर. जिले में 476 होमगार्ड के रिक्त पदों के लिए कल यानि सोमवार से दौड़ आदि प्रतियोगिता प्रारंभ हो जायेगी. दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिताएं पुलिस लाइन मैदा बहाली को लेकर अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे. इस बहाली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. यह बहाली पहली बार पूरी तरह डिजिटल एवं आटोमेटेड माध्यम के साथ की जायेगी. इस बहाली के लिए कुल 26 हजार 130 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 21 हजार 665 पुरुष एवं 04 हजार 465 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.

भर्ती के दौरान अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

भर्ती प्रक्रिया को लेकर डीएम यशपाल मीणा ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि भर्ती के दौरान अनुशासनहीनता या किसी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी बनाने के लिए डीएम ने वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस केंद्र मैदान निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश भी दिया. इस दौरान डीएम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाए.

पहले दिन 700 अभ्यर्थियों को बुलाया गया

जिला समादेष्टा ने बताया है कि सोमवार से शुरू हो रही प्रक्रिया के पहले दिन 700 और शेष दिनों में 1400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. 19 मई के अलावा 21 मई, 22, 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30, 31 मई तथा फिर 2 जून, 3, 4, 5, 6 जून को पुरुष अभ्यर्थी तथा 9 जून, 10, 12 और 13 जून को महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच होगी. होमगार्ड बहाली के लिए कुल 26,130 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इस प्रकार कुल 20 दिनों में इस दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा को पूर्ण किया जाना है. इसके लिए बैच वाइज शेड्यूल बना दिया गया है. इसमें कुल चार बैच हैं. पहले बैच का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:00 बजे है, जबकि दूसरे बैच का सुबह 4:30 बजे, तीसरे बैच का सुबह 5:00 बजे एवं चौथे बैच का 5:30 बजे सुबह है. तीन बैच प्रथम, द्वितीय तृतीय में 90-90 अभ्यर्थी हैं, जबकि चौथे बैच में ग्रुप डी में 80 अभ्यर्थी हैं. पुलिस लाईन, हाजीपुर में ब्रीफिंग के दौरान एडीएम विनोद कुमार सिंह, डीडीसी कुंदन कुमार, एडीएम आपदा अरुण कुमार सिंह, एडीएम विभागीय जांच एहसान अहमद, एसडीएम रामबाबू बैठा सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कई प्रबंध

इस संबंध में जिला समादेष्टा प्रेमचंद ने बताया कि 70 सीसीटीवी कैमरे एवं बड़ी संख्या में पुलिस एवं दंडाधिकारियों की देखरेख में यह बहाली के लिए दौड़ एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं. साथ ही 11 ड्राप गेट बनाए गए हैं. पूरे परिसर में पंडाल के साथ छाया की व्यवस्था की गई है. जिससे अभ्यर्थियों को भीषण गर्मी में ज्यादा परेशान नहीं होना पड़े. अभ्यर्थियों के लिए पीने का पानी, शौचालय, फर्स्ट एड आदि की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

सुबह चार बजे अभ्यर्थियों को पहुंचना होगा

जिला समादेष्टा ने बताया कि अभ्यर्थियों को सुबह चार बजे पुलिस लाइन स्थित दौड़ स्थल पर पहुंचना होगा. इन्हें महिला थाना के बगल के रोड से पुलिस लाइन में पहुंचना होगा. वहां पर इन्हें चार ग्रुप में बांटा जायेगा. चार काउंटर पर इनका रजिस्ट्रेशन होगा और वहीं पर बायोमेट्रिक सत्यापन किया जायेगा.

स्व प्रमाणित आधार काॅपी होगा लाना

जिला समादेष्टा ने बताया कि अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होने के पहले स्व प्रमाणित आधार की फोटो कापी, एडमिट कार्ड एवं स्वघोषणा पत्र भरना होगा. इसके बाद इन्हें आगे बहाली की प्रक्रिया में शामिल कराया जायेगा.

जिला समादेष्टा ने प्रेमचंद ने बताया कि पूरी बहाली डिजिटल एवं आटोमेटेड माध्यम से होगी. अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक डाटा व फोटो कैप्चर, अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी का उपयोग, यूएचएफ आरएफआईडी आधारित रेस टाइमिंग सिस्टम, डिजिटल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मशीन का ऑटोमेटेड हाइट और चेस्ट मेजरमेंट के लिये उपयोग, लेजर बेस्ड डिजिटल लांग जंप, शाट पुट मेजरमेंट सिस्टम का उपयोग किया जायेगा. शारीरिक दक्षता के परीक्षण के क्रम में अभ्यर्थी का सत्यापन, वेट, बाइट, लेंथ व टाइम मेजरमेंट की प्रक्रिया को डिजिटल एवं आटोमेटेड माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा, इससे कम से कम मैन्युअल हस्तक्षेप होगा और प्रक्रिया पारदर्शी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन