बिदुपुर में बाढ़ राहत व्यवस्था पर पप्पू यादव ने उठाये सवाल, मृतकों के परिजनों को दी आर्थिक मदद
राहत सामग्री बांटते सांसद पप्पू यादव | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिदुपुर में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लिया और सरकारी राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी.
Papu Yadav in Vidupur : बिदुपुर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर प्रखंड में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सरकार, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राहत व्यवस्था पर सवाल उठाये. उन्होंने नाव और ट्रैक्टर के माध्यम से विशनपुर सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
पांचवीं बार राघोपुर पहुंचने का दावा
पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ के समय वह पांचवीं बार राघोपुर पहुंचे हैं. बाढ़ की गंभीर स्थिति के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. न लोगों के रहने के लिए पॉलीथिन है, न जानवरों के लिए चारा और न ही पर्याप्त भोजन की व्यवस्था. उन्होंने कहा कि एक किचेन में दाल-भात के साथ फोटो खिंचवा लेने से बाढ़ पीड़ितों का पेट नहीं भरता. आज मंत्री से ज्यादा अधिकारी नेता बन गये हैं. जमीन पर सच्चाई कुछ और है और कागजों पर कुछ और.
मृतकों के परिजनों से मिलकर दी सहायता
विशनपुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से दूधनाथ राय और पप्पू राय की मौत के बाद पप्पू यादव उनके परिजनों से मिले. उन्होंने दोनों परिवारों को ढांढस बंधाया और दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी. इसके अलावा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पांच-पांच सौ रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की. उनके अनुसार, करीब 4.50 लाख रुपये की कुल आर्थिक मदद की गयी.
सीएम को दी चुनौती
पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि मुझे एक महीने के लिए आपदा विभाग दे दीजिए, मैं एक भी गरीब को भूखा नहीं रहने दूंगा. उन्होंने कहा कि अगर हर बाढ़ पीड़ित परिवार तक 25 हजार रुपये की मदद नहीं पहुंचा दी, तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा.
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पिन्टू यादव, ज्ञान सौरभ ज्ञानु, रवि यादव, अमरेश कुमार, राहुल कुमार, दिलीप यादव, संजय राय सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए