hajipur news. बांसबाड़ी में आग लगने से मची अफरातफरी
Author Shashi kant kumar
Updated:
विज्ञापन

बिदुपुर प्रखंड की रहिमापुर पंचायत के बाजितपुर मलाही गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार को अचानक रामप्रवेश सिंह की बांसबाड़ी में आग लग गयी
विज्ञापन
बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड की रहिमापुर पंचायत के बाजितपुर मलाही गांव के वार्ड नंबर 14 में बुधवार को अचानक रामप्रवेश सिंह की बांसबाड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. आग की लपटें उठते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव व आग बुझाने के प्रयास में जुट गये. साथ ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दी. फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके ऊपर से बिजली की हाइटेंशन लाइन गुजरती है. लोगों का आरोप है कि इसी तार की चिंगारी से आग लगी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गयी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिसके कारण यह घटना हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










