ePaper

HAJIPUR NEWS : वैशाली में सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक जख्मी

Updated at : 10 Sep 2024 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
HAJIPUR NEWS : वैशाली में सड़क हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत, एक जख्मी

HAJIPUR NEWS:लालगंज-सरैयां मार्ग पर वैशाली थाना क्षेत्र भगवानपुररत्ती कोल्ड स्टोर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी, वहीं बाइक पर पीछे बैठा एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

हाजीपुर.

लालगंज-सरैयां मार्ग पर वैशाली थाना क्षेत्र भगवानपुररत्ती कोल्ड स्टोर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी, वहीं बाइक पर पीछे बैठा एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मद गांव निवासी जय नारायण सिंह के पुत्र रामदेव सिंह की गयी है. वहीं घायल की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची वैशाली थाना की पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में डॉक्टर ने वृद्ध रामदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल अधेड़ कृष्णा सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पारु थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मद गांव निवासी रामदेव सिंह अपने बहनोई के साथ बाइक से बहन के घर लालगंज थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव आ रहे थे. इसी दौरान वैशाली थाना क्षेत्र के लालगंज-सरैयां मार्ग स्थित भगवानपुर रत्ती कोल्ड स्टोरेज के पास सरैयां के तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गये. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी वैशाली थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद रामदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये. वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी है. दूसरा गंभीर रूप से घायल है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन